{"_id":"685d05884950fbd38a000fc3","slug":"video-the-code-of-conduct-will-be-implemented-next-month-for-the-nagar-vyapar-mandal-elections-in-bageshwar-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए अगले महीने लागू होगी आचार संहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए अगले महीने लागू होगी आचार संहिता
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी पवन जोशी ने बताया कि नगर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर अगले महीने आचार संहिता लागू हो जाएगी। वर्तमान नगर कार्यकारिणी का कार्यकाल दो महीने बाद समाप्त होना है। इस दौरान व्यापार मंडल के नए चुनाव करा लिए जाएंगे। बुधवार को नगर कि एक होटल में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी ने चुनाव की कवायद शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर व्यापार मंडल की कार्यप्रणाली को प्रदेश कार्यकारिणी ने संदिग्ध मानते हुए नगर अध्यक्ष को छह महीने के लिए निष्कासित कर दिया था। प्रदेश कार्यकारिणी ने उपाध्यक्ष को नगर अध्यक्ष का कार्यभार लेने को कहा था, लेकिन उन्हाेंने मना कर दिया था। जल्द ही नगर कार्यकाारिणी का कार्यकाल भी पूरा होना है। जिसे देखते हुए अब चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराने का निर्णय लिया जा रहा है। बताया कि अगले महीने चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही सदस्यता अभियान शुरू कर दिया जाएगा। चुनाव समिति का गठन कर जल्द से जल्द चुनाव कराने का प्रयास रहेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बबूल नेगी, महामंत्री अनिल कार्की, नवीन साह, राजेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।