Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
VIDEO : राइंका में दो दिनी संस्कृत छात्र प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
{"_id":"6734bdcc1b0cdb23c105503d","slug":"video-raika-ma-tha-thana-sasakata-chhatara-paratayagata-shanpr-pahal-thana-kanashhatha-varaga-ka-vathayarathaya-na-thakhaii-paratabha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राइंका में दो दिनी संस्कृत छात्र प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राइंका में दो दिनी संस्कृत छात्र प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विक्टर मोहन जोशी राइंका में दो दिनी संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने छह प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। समूह नृत्य में राजीव गांधी नवोदय की टीम विजेता रही।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और प्रभारी सीईओ विनय कुमार ने किया। जिला संयोजक प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने बताया कि कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में छह प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी आगामी 23 और 24 नवंबर को हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। संचालन प्रवक्ता जगदीश चंद्र जोशी, चंद्रशेखर भट्ट और पंकज प्रसाद भट्ट ने किया।
ये रहे परिणाम
संस्कृत नाटक में इंटर कॉलेज घिघांरूतोला, संस्कृत समूह गान में कंट्रीवाइड स्कूल, संस्कृत समूह नृत्य में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, संस्कृत वाद-विवाद और संस्कृत आशुभाषण में राजकीय इंटर कॉलेज सौंग और संस्कृत श्लोकोच्चारण में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोट फुलवारी के विद्यार्थियों ने पहला स्थान हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।