फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   FIR registered against 60-year-old man for molesting a minor.

Bageshwar News: 60 वर्षीय बुजुर्ग पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 11 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 60-year-old man for molesting a minor.
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ बुजुर्ग के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहन सिंह (60) के खिलाफ किशोरी के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार बुजुर्ग की छेड़छाड़ करने का बालिका ने विरोध किया और घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। सीओ अजय लाल साह ने बताया कि पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। नाबालिग से छेड़छाड़ के संवेदनशील मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed