{"_id":"6aa2f802b589b0a56500d881","slug":"congress-expresses-protest-over-remarks-against-kharge-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-127938-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खरगे के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खरगे के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस ने जताया विरोध
Fri, 11 Sep 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने इसे अनुसूचित जाति का अपमान बताया है।
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष नवल किशोर टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि टिप्पणी से अनुसूचित जाति समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शासन-प्रशासन संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण देकर माहौल खराब कर रहा है।
सामाजिक न्याय की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों का सम्मान करना जरूरी है। कांग्रसियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर विरोध दर्ज कराने की चेतावनी दी। वहां भीम कुमार, कमल टम्टा, बसंत कुमार, संजय कुमार आदि थे। संवाद