{"_id":"6adf4aedb856a1fe7c0f2e21","slug":"video-sp-leader-protests-lying-down-in-front-garbage-truck-expresses-displeasure-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कूड़ा गाड़ी के सामने लेटकर सपा नेता ने किया विरोध, जताई नाराजगी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा गाड़ी के सामने लेटकर सपा नेता ने किया विरोध, जताई नाराजगी; VIDEO
सीर गोवर्धनपुर के वार्ड नंबर 23 में संत रविदास मंदिर वाले संकरे मार्ग से नगर निगम की बड़ी कूड़ा गाड़ियों के आवागमन के विरोध में सपा नेता अमन यादव ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कूड़ा गाड़ी के सामने लेटकर अपना विरोध जताया और नगर निगम प्रशासन से इस रास्ते पर बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद कराने की मांग की।
सपा नेता अमन यादव ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों ने इस मार्ग से बड़ी कूड़ा गाड़ियों का आवागमन बंद करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों को दो सप्ताह का समय दिया। इसके बावजूद समयसीमा समाप्त होने के बाद भी संकरे रास्ते से कूड़ा गाड़ियों की आवाजाही जारी है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अमन यादव ने आरोप लगाया कि टोल टैक्स बचाने के लिए बड़े ट्रकों को गांव के संकरे रास्ते से गुजारा जा रहा है। उन्होंने ट्रक चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने की शिकायतों का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि इससे स्थानीय निवासियों, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्या उनकी अपनी समस्या है। जब तक संकरे रास्ते से बड़ी कूड़ा गाड़ियों का आवागमन बंद नहीं होता, तब तक वह लोगों की आवाज उठाते रहेंगे।
प्रदर्शन के दौरान लाल बहादुर यादव, रवि यादव, ओपी यादव, वीरेंद्र यादव समेत कई क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि संकरे मार्ग से बड़ी कूड़ा गाड़ियों का आवागमन तत्काल बंद कराया जाए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।