खरगे के बयान पर भड़के भाजपाई: वाराणसी में जिला मुख्यालय के बाहर जमकर लगाए नारे, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
वाराणसी में मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला मुख्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन भी किया।
विस्तार
पटना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। जिसके बाद से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ हमलावर हैं। इसी क्रम में सोमवार की सुबह वाराणसी में जिला मुख्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में भाजपाई जुट गए और विरोध प्रदर्शन का एलान किया।
मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने वाराणसी जिला मुख्यालय के बाहर मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन भी किया। मौके पर भाजपा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। साथ ही मंत्री दया शंकर दयालु भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। वहीं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी समेत कई नेता मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.