फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Brother private hospital director throat slit attacked two years ago assailants climbed wall

वाराणसी: निजी अस्पताल के निदेशक के भाई का रेत दिया गला, दो साल पहले भी हुआ था हमला; चारदीवारी फांदकर आए थे

Mon, 26 Oct 2026 05:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 26 Oct 2026 05:46 PM IST
सार

रोहनिया क्षेत्र के कुरहुआ में निजी अस्पताल के निदेशक के भाई उमेश पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। गर्दन पर वार से गंभीर रूप से घायल उमेश ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। पीड़ित ने एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Varanasi Brother private hospital director throat slit attacked two years ago assailants climbed wall
घायल को इलाज के लिए ले जाते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहनिया क्षेत्र के कुरहुआ गांव में निजी अस्पताल के निदेशक के भाई पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घर में पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे उमेश शेखर (40) की गर्दन पर बीती रात चाकू से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल उमेश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


उमेश शेखर के मुताबिक, रात में दो लोग उनके घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे। आरोप है कि दोनों ने पेचकस से दरवाजे का लॉक खोला और अंदर पहुंचकर सोते समय उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग निकले। इस दौरान एक पेचकस खेत में गिर गया। घायल उमेश ने घटना की जानकारी अपने भाई डॉ. सीएस वर्मा को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Trending Videos

दो साल पहले भी हमले का आरोप
उमेश शेखर ने बताया कि करीब दो साल पहले भी घर के पास टहलते समय उन पर चाकू से हमला किया गया था। उस घटना में भी वह घायल हुए थे। ताजा मामले में उन्होंने गजाधरपुर निवासी मंगरू प्रसाद यादव और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह दूसरे व्यक्ति को सामने आने पर पहचान सकते हैं। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Varanasi Brother private hospital director throat slit attacked two years ago assailants climbed wall
घायल उमेश शेखर। - फोटो : संवाद

जमीन के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा मामला
डॉ. सीएस वर्मा ने बताया कि उनके अस्पताल के सामने एक जमीन है। आरोप है कि सितंबर में रात के समय कुछ लोगों ने उसकी चारदीवारी गिरा दी थी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। इस मामले में न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। हालांकि, मौजूदा हमले और जमीन विवाद के बीच संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
एसीपी अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले के कारणों और आरोपों की सत्यता का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed