{"_id":"6aab9b2775ee01acdd0b440b","slug":"video-lord-vishwakarma-puja-celebrated-with-devotion-and-enthusiasm-at-bareka-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा
वाराणसी के बनारस रेलवे कारखाना (बरेका) में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। रेल कारखाने के विभिन्न शॉप में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इस पूजा कार्यक्रम में बरेका के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बनारस रेल इंजन कारखाना सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुला रहा। इस दौरान रेलकर्मियों के परिजनों को भी पूजनोत्सव देखने का अवसर मिला। रेलवे पुलिस के जवान डिजिटल पास की जांच कर सभी को अंदर जाने दे रहे थे। मुख्य पूजा में बरेका के महा प्रबंधक नरेशपाल सिंह ने भाग लिया। उन्होंने सभी रेलकर्मियों के सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही कार्यस्थल की उन्नति के लिए भी प्रार्थना की गई। कारखाने की विभिन्न मशीनों, उपकरणों और कार्यस्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।