फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother-daughter murder in Ballia Mother body found at home daughter body found in field at ballia

बलिया में मां-बेटी की हत्या: घर में मिला मां का शव, खेत में पड़ी थी बेटी की लाश; दोहरे हत्याकांड से हड़कंप

Thu, 17 Sep 2026 05:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 17 Sep 2026 05:29 PM IST
सार

बलिया में रसड़ा के मुस्तफाबाद में मां-बेटी की मौत से हड़कंप मच गया। एक का शव घर के अंदर तो दूसरे का खेत में शव मिला। धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Mother-daughter murder in Ballia Mother body found at home daughter body found in  field at ballia
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रसड़ा  कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती के मुस्तफाबाद गांव में बृहस्पतिवर को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार की मां-बेटी के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले। रामचीज की पत्नी मानती देवी (64) का शव घर के अंदर मिला, जबकि उनकी बेटी गौरी गुप्ता (32) का शव घर के पीछे धान के खेत में पड़ा मिला। दोनों की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मानती देवी के शव की जानकारी परिजनों को बुधवार की रात में ही हो गई थी। बेटी की तलाश परिजन कर रहे थे, मंदबुद्धि होने की शंका में उसी पर हत्या की शंका थी, इसके बाद सुबह घर के पीछे धान के खेत में गौरी का शव झाड़ी में मिलने से घटना की तस्वीर और गंभीर हो गई। एक ही परिवार की मां और बेटी के शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी दिनेश शुक्ल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद मौके पर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अलग-अलग स्थानों पर मिले दोनों शवों को लेकर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मां और बेटी की मौत के पीछे क्या वजह रही और दोनों की हत्या किसने की, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

सीओ नीरज कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। घटना के बाद मुस्तफाबाद गांव में मातम के साथ दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed