फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Birthday kashi Vishwanath to be anointed with water from 10 rivers in Varanasi

पीएम मोदी का जन्मदिन: काशी में 10 नदियों के जल से होगा बाबा का अभिषेक, हर बूथ पर जलेंगे 200 दिये

Thu, 17 Sep 2026 09:55 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 17 Sep 2026 09:55 AM IST
सार

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जिले में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं हर बूथ पर 200 दीये जलाए जाने की तैयारी है। साथ ही काशी से वडनगर बाइक यात्रा रवाना होगी। सेवा संकल्प यात्रा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
PM Modi Birthday kashi Vishwanath to be anointed with water from 10 rivers in Varanasi
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से काशी में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जन्मदिन की शाम प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 200 आशीर्वाद के दीये जलाएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू यात्रा को हरी झंडी दिखाकर वडनगर के लिए रवाना करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा और जिला प्रशासन की समन्वय बैठक में बुधवार को सर्किट हाउस में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसका संदेश ‘जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ रखा गया है। 17 सितंबर की शाम पूरे प्रदेश में एक साथ प्रत्येक बूथ पर 200 दीप जलाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पीएम मोदी बर्थडे: काशी से सेवा संकल्प बाइक यात्रा, रक्षा मंत्री राजनाथ और सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी; तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के प्रति जनता के आभार और आशीर्वाद का अभियान है। आशीर्वाद का दीया सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और काशीवासी स्वयं जलाएंगे।

बैठक में कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक और सांसद वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर काशी से वडनगर तक 22 दिवसीय बाइक यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने बताया कि बाइक यात्रा शुरू होने से पहले काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया जाएगा। 

इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ वाराणसी से वडनगर की यात्रा शुरू होगी। यात्रा के लिए प्रमुख नदियों और पवित्र संगमों का जल एकत्र किया गया है। इसमें गंगा, यमुना, आमी, राप्ती, नर्मदा, गोमती, बेतुआ, अलकनंदा, कुआनो, वरुणा और सरयू सहित अन्य नदियों एवं संगमों का जल शामिल है।

इसे भी पढ़ें; लोलार्क षष्ठी पर्व: काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतान प्राप्ति की कामना के साथ भक्तों ने लगाई डुबकी

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई विशिष्ट लोग शामिल होंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक अवधेश सिंह, टीराम, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, नवरतन राठी, अमित राय, अनूप जायसवाल, जगदीश त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed