फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न, 76 ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक, 76 मीटर चुनरी अर्पित

Thu, 17 Sep 2026 12:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 17 Sep 2026 12:03 PM IST
सार

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। वहीं 76 बटुकों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। 

विज्ञापन
PM Modi birthday celebration in varanasi latest photos 76 people performed milk anointment of maa Ganga
पिंडरा में पीएम के जन्मदिन का जश्न मनाया - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश भर में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी जिले में शहर से लेकर गांव तक कई आयोजन किए जा रहे हैं। नमामि गंगे ने प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन पर मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की। वहीं क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 बटुकों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में झंझौर स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा जी मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। देखें- तस्वीरें

PM Modi birthday celebration in varanasi latest photos 76 people performed milk anointment of maa Ganga
मां गंगा को 76 मीटर चुनरी अर्पित - फोटो : अमर उजाला
मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की
नमामि गंगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की। यह आयोजन सामने घाट पर पूरे विधि विधान से किया गया। इस दौरान नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। चुनरी को प्रसाद स्वरूप जरूरतमंदों में वितरित किया गया। कार्यक्रम में ‘बार-बार ये दिन आए, तुम जियो हजारों साल’ जैसे गीत गूंजे। ‘शांताकारं भुजगशयनम्’ सहित वैदिक मंत्रों का पाठ भी हुआ। आरती के बाद लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के जयकारे भी लगाए गए। 
PM Modi birthday celebration in varanasi latest photos 76 people performed milk anointment of maa Ganga
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
काशी में 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 बटुकों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बटुकों के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन भी किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन किया। उपस्थित लोग अपने हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लिए हुए थे। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi birthday celebration in varanasi latest photos 76 people performed milk anointment of maa Ganga
पिंडरा में पीएम के जन्मदिन का जश्न मनाया - फोटो : अमर उजाला
पिंडरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। झंझौर स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा जी मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। रविशंकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना हर क्षण देश और समाज की सेवा को समर्पित किया है। उनके अथक नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। देश आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। यह आयोजन प्रधानमंत्री के प्रति जनता के सम्मान और आस्था को दर्शाता है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
PM Modi birthday celebration in varanasi latest photos 76 people performed milk anointment of maa Ganga
रक्तदान करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
पीएम के जन्मदिन पर रक्तदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीएचयू कैंपस में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान छात्रों ने रक्तदान किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed