{"_id":"6ad1152af8f70050ce04e951","slug":"video-cannabis-smuggled-under-the-guise-of-animal-feed-accused-arrested-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पशु आहार की आड़ में हो रही थी गांजा की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु आहार की आड़ में हो रही थी गांजा की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार;video
पशु आहार की बोरियों में छिपाकर गांजा की तस्करी करने के आरोपी राजकिशोर गोड़ को सिगरा पुलिस ने बुधवार को पचपेड़वा स्थित लोहे की पुरानी टंकी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पिकअप वाहन, 31 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार बक्सर के नवाडेरा का निवासी है। उसके कब्जे से 30 पैकेटों में कुल 31.275 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। तस्करी के लिए मालवाहक चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। वाहन में रखी 10 बोरी पशु आहार भी बरामद की गई। आरोपी पशु आहार की बोरियों की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहा था। यह तरीका पुलिस को चकमा देने के लिए अपनाया गया था। पुलिस ने इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।