{"_id":"68e8c57ececcdb85e10e9992","slug":"video-video-daaaraema-na-saltanapara-jakashana-ka-kaya-narakashhanae-jana-vakasa-karaya-ka-hakakata-2025-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीआरएम ने सुल्तानपुर जंक्शन का किया निरीक्षण, जानी विकास कार्यों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीआरएम ने सुल्तानपुर जंक्शन का किया निरीक्षण, जानी विकास कार्यों की हकीकत
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा शुक्रवार को विशेष ट्रेन से सुल्तानपुर रेलवे जंक्शन पहुंचे। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं, राजस्व वसूली तथा स्टेशन की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अफसरों से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पार्सल भवन का भी जायजा लिया। जब उन्होंने पार्सल सेक्शन के जिम्मेदार कर्मचारियों से प्रतिबंधित सामानों के बारे में पूछा तो कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। इस पर डीआरएम ने नाराजगी जताई और दो दिनों के भीतर प्रतिबंधित सामानों की सूची रेलवे पार्सल में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने दिवाली पर्व को देखते हुए विस्फोटक व प्रतिबंधित सामग्री की कड़ी चेकिंग के आदेश भी दिए।
डीआरएम ने ठेकेदारों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने की हिदायत दी। साथ ही रेलवे यूनियन भवन के विस्तार और शिफ्टिंग पर यूनियन पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया।
उन्होंने बताया कि प्रस्ताव मिलने पर सुल्तानपुर से प्रतिदिन दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ से वाराणसी के बीच मेमो ट्रेन चलाने की संभावना पर भी चर्चा की गई। निरीक्षण में रेलवे के दर्जनों अधिकारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।