{"_id":"69a44cd182f87946e30ec4ec","slug":"video-video-bkara-carana-ka-vavatha-ma-bjaraga-kasana-ka-cacara-bhaii-na-ka-gal-marakara-hataya-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बकरी चराने के विवाद में बुजुर्ग किसान की चचेरे भाई ने की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बकरी चराने के विवाद में बुजुर्ग किसान की चचेरे भाई ने की गोली मारकर हत्या
बंधुआकला। मनियारी निवासी शाहिद (62) की रविवार दोपहर करीब तीन बजे उनके घर के सामने ही चचेरे भाई शेहरू ने बकरी चराने के विवाद में असलहे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शाहिद के पुत्र अरमान के मुताबिक उनके घर के सामने ही उनका गेहूं का खेत है। रविवार दोपहर उनके पिता शाहिद घर के सामने बैठे थे। इसी बीच उनके पिता के चचेरे भाई शेहरू की बकरियां उनके गेहूं के खेत में घुस गईं। उनके पिता शाहिद ने शेहरू के मोबाइल पर फोन करके अपने खेत से बकरियां हटाने को कहा।
आरोप है कि इसी बात से नाराज शेहरू असलहा लेकर उनके घर पहुंचा। वहां दोनों भाइयों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि बात बढ़ने पर अचानक शेहरू ने असलहे से उनके पिता शाहिद पर फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से शाहिद घायल होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचते आरोपी बाइक लेकर घटनास्थल से भाग निकला। परिजनों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
सके बाद घायल शाहिद को घरवालों ने सीधे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया। वहां, पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हैदरगढ़ के पास शाहिद ने दम तोड़ दिया। बीच रास्ते से शव लेकर परिजन वापस लौटे। अरमान ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर बंधुआकला थाने में दी है। वारदात का पता चलने के बाद सीओ नगर सौरभ सामंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
सदमे में आए परिजन
शाहिद के घर में उनकी पत्नी शबनूर, दो पुत्र अरमान, आलमदार व एक अविवाहित पुत्री हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के घर के सामने आबादी वाली भूमि के विषय में भी दोनों परिवारों में कुछ समय से विवाद चल रहा था। शाहिद की मौत से पुत्री व पत्नी शबनूर का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।