{"_id":"6aa6ee99bd0861c2d00beac4","slug":"allegations-of-illegal-construction-on-nazul-land-were-made-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164872-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नजूल की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नजूल की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया
Mon, 14 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार नाका रेलवे स्टेशन रोड पर नजूल खाते की सरकारी भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मकान का निर्माण कराने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। लेखपाल सुनील कुमार मिश्र के मुताबिक जिस भूमि पर जबरन अवैध निर्माण किया जा रहा है, वह नजूल खाते की भूमि है। इसके आंशिक हिस्से पर कुड़वार नाका रेलवे स्टेशन के बगल नीरज सेठ बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मकान का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि कई बार रोका गया, बावजूद इसके निर्माण बंद नहीं किया गया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि शनिवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अवैध निर्माण के मामले में एफआईआर
अमहट। कोतवाली नगर के अमहट गांव में कृषि योग्य बंजर खाते की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वलीपुर निवासी निलेश सिंह के आरोप के मुताबिक अमहट निवासी मंसूर हुसैन ने कृषि योग्य बंजर खाते की भूमि के आंशिक हिस्से पर अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर रखा है। आरोप है कि न्यायालय में मामला लंबित होने और कई बार रोकने के बावजूद आरोपी ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि शनिवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।