{"_id":"6aa6f110f6401619880e8bf6","slug":"uncle-and-nephew-on-a-motorcycle-killed-after-being-hit-by-a-speeding-bolero-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164898-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत
Mon, 14 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ क्षेत्र में दोस्तपुर मार्ग पर नसीरपुर के पास रविवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मामा-भांजे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुल्तानपुर निवासी शिवम पांडेय (18) और उनके मामा महरुआ के बलईपुर नसेढ़ी निवासी दुर्गा प्रसाद (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली, हैंडपंप और बिजली के खंभे से जा टकराई। उधर, चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
सेमरी, सुल्तानपुर निवासी शिवम इंटर के छात्र थे। वह महरुआ के बलईपुर नसेढ़ी निवासी अपने मामा दुर्गा प्रसाद के घर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह शिवम को बुखार था। शाम करीब छह बजे वह मामा के साथ दवा लेने महरुआ गए थे। दवा लेकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नसीरपुर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
दुर्गा प्रसाद जजमानी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी अनुराधा के अलावा बेटी आराध्या (10) और बेटा अक्षत (8) हैं। पति की मौत की खबर सुनकर अनुराधा बेसुध हो गईं। शिवम के पिता अनिल और मां सुमन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी बहनें दीपिका (21) और ज्योति (18) भी सदमे में हैं। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि हादसे में मामा-भांजे की मौत हुई है।
दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
कुड़वार। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने रविवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार बचनपुर निवासी प्रेम कृष्ण यादव (68) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार बल्दीराय के चक तेंदुआ निवासी अरबाज (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। प्रेम कृष्ण यादव बाइक से निकले थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। उपकेंद्र के पास स्थित एक दुकान से वह बचनपुर जाने के लिए निकले थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार अरबाज शहर की ओर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर एक महिला व बच्चा भी बैठा था। अरबाज ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
कुड़वार विद्युत उपकेंद्र के सामने दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में अरबाज और प्रेम कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिला व बच्चा बच गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी कुड़वार पहुंचाया गया। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने प्रेम कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। प्रेम कृष्ण कुड़वार के ग्राम पंचायत प्रशासक राजकुमार यादव के चाचा थे।
कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इधर, प्रेम कृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी यशोमती इकलौता बेटा शैलेंद्र प्रताप यादव हैं। छह पुत्रियों में पांच की शादी हो गई है। एक पुत्री सीता अविवाहित है। प्रेम कृष्ण की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। (संवाद)