फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सुल्तानपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव

सुल्तानपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव

Tue, 29 Sep 2026 09:13 AM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:13 AM IST
सुल्तानपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव
यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार की देर रात पति-पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह खून से लथपथ दोनों के शव मिले। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद हुआ है। घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुमही डंडिया गांव की है। यहां मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या हुई है। बताया गया कि मुकेश वर्ष 2013 से लगातार प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष थे। वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय, खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। मुकेश की पत्नी विनीता निजी इंटर कॉलेज संचालित करती थीं। वह पिछले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी भी रही थीं। वारदात के समय पति-पत्नी अपने पैतृक आवास स्थित निजी विद्यालय परिसर में सो रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि विनीता की हत्या विद्यालय के कमरे में की गई। इसके बाद मुकेश जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने करीब 150 मीटर दूर विद्यालय परिसर में उन्हें भी घेरकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। बताया गया कि मुकेश वर्ष 2002 में गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान शुरू करने के बाद पत्नी के साथ वहीं रहते थे। वह पहले शिक्षामित्र थे। वर्ष 2009 में सहायक अध्यापक बने थे। उनका इकलौता बेटा अभ्युदय (20) दिल्ली के विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अवधेश सिंह पीजी कॉलेज, गाजीपुर में शिक्षक हैं। अखिलेश सिंह लखनऊ को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ हत्या के कारण और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: कांग्रेस के मार्च में पुतला दहन, पुलिस से झड़प

29 Sep 2026

दिल्ली में रेलवे पुल के नीचे डिवाइडर पर चढ़ी टैक्सी

29 Sep 2026

लखनऊ के वजीरगंज में बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर

29 Sep 2026

लखनऊ: वजीरगंज के बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर तो एलडीए की ओर से इमारत की जैक लगाकर कराई जा रही मरम्मत

29 Sep 2026

एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा- तहसील स्तर की मांगें पूरी कराई जाएंगी

29 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: जनता मिलन में 95 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

29 Sep 2026

वीडियो: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका; एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

29 Sep 2026
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, वादों की लगी झड़ी; 5318 मतदाता चुनेंगे डीएसबी परिसर का अध्यक्ष

29 Sep 2026

वीडियो: कांग्रेस ने लगाया चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर दिया धरना

29 Sep 2026

वीडियो: नियमितीकरण की मांग को लेकर निकाय कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

चंपावत: निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला फूंका

29 Sep 2026

वीडियो: सामाजिक कार्यकर्ता घिल्डियाल कांग्रेस में होंगे शामिल

29 Sep 2026

वीडियो: कोसी नदी में दस टायरा ट्रकों पर रोक की मांग

29 Sep 2026

VIDEO: प्रेमांनद महाराज के शिष्य की मौत पर संतों में उबाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

29 Sep 2026

VIDEO: महिला से अभद्रता के मामले में दो के खिलाफ आरोप पत्र

28 Sep 2026

VIDEO: बस ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटकर बाइक सवार की मौत

28 Sep 2026

VIDEO: ताज के सेंट्रल टैंक में नहाते युवक का वीडियो वायरल

28 Sep 2026

VIDEO: ककुआ में मजदूर लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

28 Sep 2026

मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा, देर रात पुलिस ने बढ़ाया पहरा

28 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार वाहन ने चाचा-भतीजे को राैंदा, दोनों की माैत

28 Sep 2026

VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

28 Sep 2026

VIDEO: हिरन मीनार के पास बैठे दो दोस्तों पर हमला, आठ फीट ऊंची दीवार से नीचे फेंका

28 Sep 2026

VIDEO: पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट, सात के खिलाफ प्राथमिकी

28 Sep 2026

VIDEO: सैनिक के घर में आग की सूचना निकली झूठी

28 Sep 2026

VIDEO: मासूम बेटी संग महिला लापता, पुलिस से गुहार

28 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को लेने आए युवक को ससुरालियों ने पीटा

28 Sep 2026

VIDEO: गाली-गलौज के विरोध पर दंपती और बेटे को पीटा

28 Sep 2026

VIDEO: जुआ खेलने से रोकने पर कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा

28 Sep 2026

VIDEO: पुलिस आयुक्त के आदेश पर जमीन के सौदे में धोखाधड़ी की प्राथमिकी, चार नामजद

28 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप

28 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed