फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Yoga will boost female students' self-confidence and make them energetic

Sultanpur News: योग से बढ़ेगा छात्राओं का आत्मविश्वास, बनेंगी ऊर्जावान

Wed, 30 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Yoga will boost female students' self-confidence and make them energetic
गनपत सहाय पीजी कॉलेज में हुए अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद बालिकाएं। संवाद
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड स्थित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वज्रासन और सूर्य नमस्कार के बीच छात्राओं ने जाना कि कैसे सिर्फ 20 मिनट का योग पूरे दिन को ऊर्जावान बना सकता है।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक संजू मिश्रा ने जब मंच पर पहला आसन कराया तो छात्राओं के चेहरे पर उत्सुकता और जोश दोनों था। प्रशिक्षक ने छात्राओं को समझाया कि मोबाइल और किताबों के बीच झुकी हुई पीठ, आंखों में तनाव और मन में उलझन... आज हर छात्रा की समस्या है। योग प्रशिक्षक संजू ने छात्राओं को योग करके दिखाया कि छात्राएं कैसे योग करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सकती हैं। उन्होंने बताया कि जब शरीर स्वस्थ रहेगी तभी आत्मविश्वास आएगा। इसी आत्मविश्वास से हम मनचलों का मुकाबला कर सकती हैं।
विज्ञापन

छात्रा अंशिका ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले सुबह उठते ही थकान लगती थी, लेकिन योग के बाद लगता है कि शरीर हल्का हो गया। प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि आज की छात्राओं को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी जरूरी है। प्रो. नीलम तिवारी ने सभी छात्राओं को संकल्प दिलाया कि वे रोजाना कम से कम 15 मिनट योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed