{"_id":"68b84e1608f97a91c6030755","slug":"video-protest-expressed-by-placing-effigy-of-health-minister-on-stretcher-in-sonbhadra-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री के पुतले को स्ट्रेचर पर बिठाकर जताया विरोध, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री के पुतले को स्ट्रेचर पर बिठाकर जताया विरोध, VIDEO
जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर सपा ने बुधवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया। स्वास्थ्य मंत्री के पुतले को स्ट्रेचर पर बिठाकर बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने कहा कि जिले में ट्रॉमा सेंटर व बर्न यूनिट बंद पड़े हैं। डिजिटल एक्स-रे मशीन काम नहीं कर रही है और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को एक-एक महीने तक इंतजार करना पड़ता है।
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। कहने को यहां मेडिकल कॉलेज है लेकिन 24 घंटे की सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को न तो दवा मिल रही है और न ही पर्याप्त डॉक्टर मौजूद हैं। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग जर्जर हो चुका है और स्वास्थ्य मंत्री बेसुध बने बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सत्तारूढ़ दल के विधायक जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर हैं। सपा महिला सभा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि गरीब महिलाओं की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। संचालन जिला सचिव रामेश्वर भाई पटेल ने किया। इस मौके पर लालू भारती, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, हाकिम, लल्लन निषाद, कांता गौर, गुड्डू भारती, नागेंद्र गौर, जुनैद अंसारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।