{"_id":"6ad10c00b595ae261604e625","slug":"video-opportunity-add-your-name-to-electoral-roll-camps-held-17-and-24-october-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का मौका, 17 और 24 को लगेंगे कैंप, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का मौका, 17 और 24 को लगेंगे कैंप, VIDEO
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों और पहली बार वोट देने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्तूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। इस दौरान पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। दोनों विशेष शिविरों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां फार्म-6 भरने और पंजीकरण की प्रक्रिया में लोगों की मदद की जाएगी। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो और जन्मतिथि व पते से संबंधित जरूरी दस्तावेज देने होंगे। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिविरों की निगरानी करेंगे। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। नाम दर्ज नहीं होने पर पात्रता के अनुसार फार्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।