{"_id":"6ad0b9050c3094a71b0f4bb3","slug":"video-mixed-impact-of-punjab-bandh-in-talwara-and-hajipur-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा और हाजीपुर में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, नशा तस्करों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा और हाजीपुर में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, नशा तस्करों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का कंडी क्षेत्र के तलवाड़ा और हाजीपुर में मिला-जुला असर देखने को मिला। तलवाड़ा के मुख्य बाजार में सुबह अधिकांश दुकानें खुली रहीं, लेकिन करीब 10 बजे स्थानीय गुरु सिंह सभा और विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की अपील की।
इसके बाद बाजार की दुकानें दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहीं। इस दौरान स्थानीय बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक,पंजाब एण्ड सिंध बैंक व एचडीएफसी बैंक भी बंद रहे।
इसके पश्चात तलवाड़ा के मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड, संसारपुर टेरेस चौक, दौलतपुर रोड तथा सेक्टर नंबर एक, दो और तीन में स्थित दुकानें दोबारा खुल गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।