फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparations underway to provide land for housing to 759 beneficiaries

Sonebhadra News: 759 लाभार्थियों को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की तैयारी

Fri, 16 Oct 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to provide land for housing to 759 beneficiaries
सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र म्योरपुर और बभनी के 759 चिह्नित लाभार्थियों को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। जिन पात्र लाभार्थियों के पास मकान बनाने के लिए जमीन नहीं है, उनके लिए भूमि चिह्नित कर आवंटन की प्रक्रिया प्राथमिकता पर पूरी की जाएगी। व्यक्तिगत रूप से जमीन उपलब्ध कराना संभव नहीं होने पर क्लस्टर आवास बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। यह निर्देश डीएम चर्चित गौड़ ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने एसडीएम और बीडीओ को पात्र लाभार्थियों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूरी करने को कहा। डीएम ने कहा कि जिन लाभार्थियों के पास आवास निर्माण के लिए भूमि नहीं है, उनके लिए जमीन चिह्नित करने और आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। जिन मामलों में व्यक्तिगत रूप से भूमि उपलब्ध कराना संभव नहीं है, वहां क्लस्टर आवास निर्माण के विकल्प पर विचार किया जाए, ताकि पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वित्त वागीश कुमार शुक्ला, एसडीएम विशाल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed