फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Disseminate information about the special camps to everyone, and ensure that eligible individuals fill out Form-6.

Sonebhadra News: विशेष कैंपों के बारे में सभी तक पहुंचाएं जानकारी, पात्रों से भरवाएं फॉर्म-6

Fri, 16 Oct 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Disseminate information about the special camps to everyone, and ensure that eligible individuals fill out Form-6.
सोनभद्र। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इसके लिए 17 और 24 अक्तूबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे। डीएम चर्चित गौड़ ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं है, उनसे फॉर्म-6 भरवाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। निर्देश दिया कि विशेष कैंपों की जानकारी ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों में मुनादी समेत अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक शिविरों का लाभ उठा सकें। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदेय स्थलों का निरीक्षण करेंगे और कैंपों के आयोजन व पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed