{"_id":"6af59adfae4b02eeea0d9b85","slug":"video-vishnu-mahayagya-and-shrimad-bhagwat-katha-started-with-kalash-yatra-in-sitapur-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
सीतापुर में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन इमलिया सुल्तानपुर यज्ञाशाला में बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें आचार्य गंगाधर व बटुक ब्राम्हणों के द्वारा यज्ञ मंडप का पूजन किया गया। बेदी स्थापना की गयी व मंत्रोच्चार के बाद कलशों का पूजन किया गया। कलश यात्रा में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरीश मिश्रा मौजूद रहे। कलशयात्रा यज्ञशाला से सरायन नदी तक गयी। जहां आचार्य सत्यप्रकाश के द्वारा विधिवत पूजन कराया गया जिसमें नदी पूजन व भागवत भगवान का पूजन किया कया। इस यज्ञ व कथा के संकल्पित यजमान रोहित सिंह अन्य के द्वारा कलश व भागवत भगवान को यज्ञशाला तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुये आचार्य गंगाधर ने बताया कि शुक्रवार को बेदी पूजन व अरणि मंथन करके यज्ञ प्रज्वलित किया जायेगा व आहूतिया डाली जायेंगी। हरिद्वार से पधारे कथा व्यास स्वामी सत्यदेव जी महाराज के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान रोजाना दोपहर में कराया जायेगा। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, डॉ. बलबीर यादव, रामासरे गुप्ता, अशोक, संजय श्रीवास्तव, संदीप, विवेक, अनुज, राम किशोर, शीलू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।