Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eligible youth will be able to become voters; shortcomings will be addressed.

Sitapur News: पात्र युवा बन सकेंगे मतदाता, कमियों में होगा सुधार

Fri, 13 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Eligible youth will be able to become voters; shortcomings will be addressed.
सीतापुर। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और पात्र युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत अब 17 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं को अपना नाम जुड़वाने, अपात्र नाम हटवाने और मतदाता सूची में दर्ज विवरण की कमियां दूर कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इस दौरान ऐसे युवा भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें फार्म-6 भरना होगा। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता सहित अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 भरना होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। पुनरीक्षण की अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 निर्धारित है। ऐसे में युवाओं के पास मतदाता बनने के साथ ही सूची में दर्ज गलतियों को ठीक कराने का भी अवसर है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीना बहुगुणा ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन चार दिनों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) निर्धारित मतदान स्थलों पर मौजूद रहकर मतदाताओं की मदद करेंगे। लोग अपने परिवार के सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची में जांच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed