{"_id":"6af60c3b94a487c5d00dd6c5","slug":"new-voters-will-be-sought-out-through-door-to-door-searches-no-eligible-person-will-be-left-out-sitapur-news-c-102-1-slko1052-167470-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर-घर तलाशे जाएंगे नए वोटर, नहीं छूटेगा कोई पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर-घर तलाशे जाएंगे नए वोटर, नहीं छूटेगा कोई पात्र
Fri, 13 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने के लिए पात्र नागरिकों की पहचान की जाएगी। खासकर ऐसे युवा और नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें चिह्नित कर फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कोटेदारों की मदद ली जाएगी।
सदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 146 में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तहसील सदर सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पाण्डेय ने किया। बैठक में निर्देश दिए गए कि अपने क्षेत्र में ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान करें, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। उनका नियमानुसार फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। प्रधानों, सभासदों और कोटेदारों से कहा गया कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें और पात्र लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें।
नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय से काम करें। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।