{"_id":"6ac621b0b67db3dcd9045e63","slug":"video-satapara-ma-bjal-garana-sa-kashara-ka-mata-mahal-jhalsa-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में बिजली गिरने से किशोर की मौत, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में बिजली गिरने से किशोर की मौत, महिला झुलसी
यूपी के सीतापुर में बुधवार दोपहर खेत में पिता को पानी देने जा रहे गंगाराम (12) की मौत हो गई। हादसे में पास मौजूद एक अन्य महिला भी झुलस गईं। उनकी हालत गम्भीर है।
घटना मिश्रिख क्षेत्र के इमलिया गांव की है। गांव निवासी मन्नी का पुत्र उन्हें खेत में भोजन पानी देने जा रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज बारिश के साथ गरज चमक शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए खेतों में काम कर रहे लोग पेड़ और झोपड़ी के पास जाने लगे। तभी बिजली गंगाराम पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में झुलसी महिला को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महमूदपुर निवासी 55 वर्षीय माया देवी की हालत गंभीर है।
मन्नी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके चार बच्चों में गंगाराम भी शामिल था। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर श्याम दास वर्मा और चौकी इंचार्ज शिवकुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन के लेखपाल और कानूनगो ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और दैवीय आपदा राहत सहायता की प्रक्रिया के लिए जानकारी जुटाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।