फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four accused of culpable homicide sentenced

Sitapur News: गैर इरादतन हत्या के चार दोषियों को सजा

Wed, 07 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 07 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four accused of culpable homicide sentenced
सीतापुर। गैर इरादतन हत्या के चार दोषियों को कोर्ट ने मंगलवार को सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

हरगांव के ककराही गांव निवासी सलीम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनके अनुसार 16 मार्च 2017 को जमीनी विवाद के चलते गांव निवासी रोजअली, अतीक, छोटकन्न, समी ने मिलकर सलीम को पीटा था।

उनको बचाने के लिए उनके बेटे अफसर अली, नाजिम आए थे। पिटाई में दोनों ही चोटिल हो गए थे। 19 मार्च को नाजिम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक में चल रही थी। जज ने सजा सुनाने के साथ ही चारों पर 12-12 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed