{"_id":"6ac540d94ff7e0154a065464","slug":"three-youths-faint-in-the-race-for-police-recruitment-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165374-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस भर्ती की दौड़ में तीन युवक बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस भर्ती की दौड़ में तीन युवक बेहोश
Wed, 07 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार को पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ के बाद तीन अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गए। भर्ती प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में 875 अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल होना था। इनमें 60 अनुपस्थित रहे। कुल 815 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। आगरा के धनौली गांव निवासी हिमांशु, बड़खेरा गांव निवासी राहुल यादव और रमन की दौड़ के बाद तबीयत बिगड़ गई। तीनों मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़े। कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें संभाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
दौड़ की निर्धारित कसौटी पर 144 अभ्यर्थी खरे नहीं उतर सके। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि तीन अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने पर एहतियात के तौर पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य थी और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।