फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Body of married woman found in locked room

Sitapur News: बंद कमरे में मिला विवाहिता का शव

Wed, 07 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 07 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found in locked room
संदना। सहोली गांव में मंगलवार को प्रतिभा सिंह (18) का शव घर की छत पर बने कमरे में मिला। उनके गले में दुपट्टे से कसने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार करीब दो महीने पहले ही प्रतिभा का विवाह कमेंद्र प्रताप सिंह के साथ हुआ था। मायके पक्ष ने बताया कि मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली कि प्रतिभा का शव घर की छत पर बने कमरे में पड़ा मिला है। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने शव को देखकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। इसी बीच विवाहिता का पति वहां से भाग गया। मौके पर पुलिस के साथ आई फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच करते हुए साक्ष्यों को जुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विशाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। तहरीर के आधार श्याम सिंह, कमलेंद्र सिंह और शशि सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed