{"_id":"6af674cb2ffb9f13a707960c","slug":"video-satapara-lharapara-bhathafara-maraga-para-bhashhanae-saugdhaka-hathasa-bika-savara-tha-lga-ka-mata-eka-gabhara-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: लहरपुर-भदफर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: लहरपुर-भदफर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर
लहरपुर-भदफर मार्ग पर ग्राम किशुनपुर के निकट बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गए। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुलताजपुर निवासी विनोद कुमार (52), हरेराम (32) और छोटक्कन (40) बृहस्पतिवार देर रात एक ही बाइक से ग्राम मिदनिया से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम किशुनपुर के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और टाटा मैजिक दोनों सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे के बाद टाटा मैजिक चालक मौके से फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।