{"_id":"6af6ad8411ef801e5c08b8e8","slug":"video-husband-died-after-wife-murdered-in-sitapur-sparking-outrage-among-villagers-created-ruckus-by-placing-body-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की भी मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की भी मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा
यूपी के सीतापुर में पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शुक्रवार को शवों को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों पर दोहरे हत्याकांड का आरोप लगाया। कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। यहां बुधवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल देवकली निवासी चमेली (55) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, देर रात उनके पति रामनरेश (58) की भी मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थे। पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम पसर गया।
पुलिस ने गुरुवार दोपहर रामनरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम दोनों शव गांव पहुंचे। शुक्रवार सुबह आक्रोशित परिजनों ने शवों को बीहद गौड़-वजीर नगर मार्ग पर देवकली मोड़ के पास सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
प्रदर्शन कर रहे परिजनों की मांग है कि मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाए। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर परिवार को न्याय दिलाया जाए।
सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।