{"_id":"6af75e847993f137d003ab84","slug":"absence-of-a-cardiologist-has-increased-difficulties-for-heart-patients-sitapur-news-c-102-1-brp1007-167533-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हृदय रोग विशेषज्ञ न होने से दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हृदय रोग विशेषज्ञ न होने से दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ी
Sat, 14 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ठंड का प्रभाव बढ़ने के साथ ही दिल के मरीजों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में बीते दस वर्ष से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से पद रिक्त है। ठंड बढ़ने के साथ ही ओपीडी में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है।
प्रतिदिन करीब 80 से 100 मरीज दिल की बीमारी से जुड़ी तकलीफ के साथ इलाज के लिए ओपीडी पहुंचने लगे हैं। इसके बावजूद अस्पताल में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
चिकित्सक डॉ. अनुपम मिश्रा के अनुसार सर्दियों में तापमान गिरने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ने और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि ठंड के मौसम में सीने में दर्द, सांस फूलने, घबराहट और ब्लड प्रेशर की समस्या वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। जिला अस्पताल में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से हृदय रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। इस कारण हृदय रोगियों के इलाज की जिम्मेदारी फिजिशियन डॉ. अनुपम मिश्रा ही संभाल रहे हैं। वह ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच कर दवाएं देते हैं और जरूरत के अनुसार आगे के उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर देते हैं।