Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Protest held by placing the couple's bodies on the road

Sitapur News: दंपती का शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 14 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Protest held by placing the couple's bodies on the road
महोली। महोली के फतेहपुर गांव में महिला की पीटकर हत्या और पति की सदमे में मौत से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को दोनों के शव सड़क पर रखकर ढाई घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के चलते बीहट गौड़-वजीरनगर मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे सीओ नागेंद्र चौबे ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर विरोध प्रदर्शन खत्म कराया। इसके बाद दोपहर करीब 12.30 बजे परिजन दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

महोली क्षेत्र के देवकली गांव निवासी चमेली (55) की बुधवार शाम फतेहपुर गांव में रंजिश के चलते पीटकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन कैंसर से पीड़ित उनके पति रामनरेश (58) की भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि पत्नी की मौत के सदमे में रामनरेश ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि, पुलिस उनकी मौत का कारण कैंसर से लंबे समय से बीमार होना बता रही थी। मामले में सिपाहीलाल, उसकी पत्नी, सुबेदार, सरवन कुमार, खुशबू और आशीष कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिजन व ग्रामीण दोनों शवों को देवकली मोड़ पर सड़क के बीच रखकर प्रदर्शन करने लगे। उनकी मांग थी कि हिरासत में लिए गए चार आरोपियों को जेल भेजा जाए और दो अन्य आरोपियों को भी तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जानकारी मिलते सीओ नागेंद्र चौबे महोली, रामकोट व पिसावां थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed