{"_id":"6af6da607c39816d4e0c0f7b","slug":"video-chhath-festival-begins-with-nahai-khaay-in-sitapur-gourd-rice-prasad-prepared-in-homes-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, घरों में तैयार हुआ लौकी-भात का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, घरों में तैयार हुआ लौकी-भात का प्रसाद
लोक आस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पारंपरिक शुरुआत हो गई। सीतापुर में छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने सुबह स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर व्रत का संकल्प लिया। घरों में साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए लौकी-भात तथा कद्दू-भात का प्रसाद तैयार किया गया।
शहर में विभिन्न पीएसी वाहिनियों में तैनात जवानों व अधिकारियों के घरों में पूजन की शुरुआत की गई है। इसके अलावा बिसवां, जवाहरपुर, रामगढ़, हरगांव चीनी मिलों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन किया। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा के तहत व्रती सात्विक भोजन ग्रहण किया। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले कठिन अनुष्ठान की शुरुआत की है। शनिवार को खरना के साथ व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेकर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।