Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One polling station for every 1,200 voters; 3,820 booths set up in the district

Sitapur News: 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल, जिले में बने 3,820 बूथ

Sat, 14 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
One polling station for every 1,200 voters; 3,820 booths set up in the district
सीतापुर। मतदाताओं को मतदान के दौरान लंबी कतारों और भीड़ से राहत दिलाने के लिए जिले में मतदेय स्थलों का नए सिरे से निर्धारण किया गया है। अब एक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के मतदान का मानक तय किया गया है। निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने के बाद जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों की नई सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल में कुल 3820 मतदेय स्थल (बूथ) और 2391 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीना बहुगुणा ने बताया कि महोली विधानसभा क्षेत्र में 460 मतदेय स्थल और 353 मतदान केंद्र, सीतापुर में 468 मतदेय स्थल और 241 मतदान केंद्र, हरगांव में 411 मतदेय स्थल और 271 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह लहरपुर विधानसभा क्षेत्र में 423 मतदेय स्थल और 246 मतदान केंद्र, बिसवां में 413 मतदेय स्थल और 242 मतदान केंद्र, सेवता में 399 मतदेय स्थल और 234 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 410 मतदेय स्थल और 275 मतदान केंद्र, सिधौली में 422 मतदेय स्थल और 267 मतदान केंद्र तथा मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में 414 मतदेय स्थल और 262 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य मतदान के दिन किसी एक बूथ पर मतदाताओं का अधिक दबाव न पड़ने देना है। इससे मतदान के दौरान कतारें कम करने और बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांग मतदाताओं को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed