{"_id":"6adb1d359040e9ddf00d7ba5","slug":"video-video-sharavasata-ma-shataparanae-mahal-ma-shanpr-haaa-shakashhaka-emaelsa-naravacana-ka-matathana-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्रावस्ती में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ शिक्षक एमएलसी निर्वाचन का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्रावस्ती में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ शिक्षक एमएलसी निर्वाचन का मतदान
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिले में पांच स्थानों पर मतदान कराया जा रहा है। 12 बजे तक 46.61 प्रतिशत वोट डाले गए है। कुछ स्थानों पर तो सुबह ही मतदाता पहुंच गए वहीं, कुछ मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, गिलौला में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के टेंट को निर्धारित दूरी पर लगवाने की मांग की। निर्वाचन का जायजा लेने के लिए डीएम व एसपी भ्रमणशील रहे।
तुलसीपुर प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने निर्वाचन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गिलौला प्रतिनिधि के अनुसार चुनाव व्यवस्था को परखने के लिए पहुंची डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डॉ. आरके मिश्रा व सतेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ यह मांग उठाई कि भारतीय जनता पार्टी का कैंप ब्लॉक मुख्यालय गेट सिर्फ मात्र 50 मीटर की दूरी पर लगा हुआ है इसे हटाया जाए। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया की जांच कर कर कार्रवाई की जा रही है। मानक के अनुसार ही सभी को अपना शिविर लगाने का निर्देश दिया। वहीं, भाजपा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिओम तिवारी व पूर्व जिला अध्यक्ष ओम मिश्रा ने कहा कि हमारा कैंप नियम विरूद्ध नहीं है हम इसे हटाने को तैयार नहीं है। सपा कार्यकर्ता बौखलाए हुए हैं क्योंकि उनके पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं बचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।