{"_id":"6ab101348f5c99c08a00f7fd","slug":"video-sharalka-sa-sharavasata-pahaca-133-anayaya-bl-hara-avasatha-paravaratanashal-thakha-ka-btha-aata-ha-sakha-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका से श्रावस्ती पहुंचे 133 अनुयायी, बोले- हर अवस्था परिवर्तनशील, दुख के बाद आता है सुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका से श्रावस्ती पहुंचे 133 अनुयायी, बोले- हर अवस्था परिवर्तनशील, दुख के बाद आता है सुख
श्रावस्ती स्थित बौद्ध तपोस्थली सोमवार को श्रीलंका से अनुयायियों के 113 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु सुमेधा महाथेरो के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गंध कुटी में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
बौद्ध सभा के दौरान भिक्षु सुमेधा महाथेरो ने बताया कि बौद्ध दर्शन के दो मुख्य सिद्धांत हैं। पहला यह कि सच्चा ज्ञान संसार के दुखों का निवारण ढूंढना और उन पर आचरण करना है। दूसरा कि अध्यात्म दुख दूर नहीं करता बल्कि यह जानकारी देता है कि हर वस्तु परिवर्तनशील है। इसलिए दुख की अवस्था भी बीतेगी और सुख आएगा। इस अटल सत्य को जानना ही सच्चा ज्ञान है और यही दुख का निवारण करता है। दुख निवारण चार आर्य सत्यों को जान लेने से संभव हो जाता है। चार आर्य सत्य संसार में दुख है, दुख का कारण है, दुख का कारण दूर करने से दुख दूर किया जा सकता है। अनुयायियों ने बौद्ध सभा के बाद तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।