{"_id":"6a898195962a442ade02b88e","slug":"video-bharashhatacara-navaranae-sagathana-ka-kararavaii-ka-varathha-ma-sharavasata-ma-lkhapal-ka-paratharashana-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के विरोध में श्रावस्ती में लेखपालों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के विरोध में श्रावस्ती में लेखपालों का प्रदर्शन
अयोध्या भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से लेखपाल पर की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को श्रावस्ती में लेखपाल संघ इकौना ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने नारेबाजी की और संगठन की कार्रवाई को सुनियोजित करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम रवींद्र कुमार को सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मधुपचंद्र सहाय और तहसील मंत्री विक्रम सिंहने बताया कि यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा के बैनर तले किया गया है। दोनों ने बताया कि अयोध्या के लेखपाल उत्कर्ष दीप सोहावल तहसील में कार्यरत थे। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। सीसीटीवी कैमरे में कुछ भी साबित नहीं हो रहा है। संगठन उन्हें जबरन फंसाने की कोशिशें कर रहा है। इस घटना से पूरे प्रदेश के लेखपालों में भारी आक्रोश है।
मुख्यमंत्री से प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने व साथी लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है। लेखपालों ने चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान नितेश सिंह, प्रमोद मिश्रा, अमितेश वर्मा, योगेश मिश्रा, सर्वेश सिंह, अनूप कुमार, राजेश वर्मा, शिंपी शुक्ला, आरती शुक्ला, ललिता सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।