{"_id":"67db8e855ee43c062d0a6da7","slug":"video-teachers-protested-at-the-evaluation-centre-in-shamli-worked-wearing-black-bands-2025-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शामली में मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकाें ने किया प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शामली में मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकाें ने किया प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर किया कार्य
शामली में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद हाथ पर काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से शुरू हुआ। सुबह मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि छात्रों के भविष्य के साथ शिक्षक खड़ा है। मूल्यांकन कार्य सुचारू रूप से चलता रहे, इसलिए उन्होंने विरोध स्वरूप बाजू में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने, धारा 21, 18, 12 को पुन: स्थापित करने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की।
इस अवसर पर अध्यक्ष विनेश त्यागी, मंत्री प्रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, नरेशपाल तोमर, महेशचंद गुप्ता, रविंद्र कुमाार, ईश्वरपाल, चेनपाल, सुनील कुमार व नरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।