फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026

बॉक्स ऑफिस: करीना से आमिर तक, पहले ही दिन धड़ाम हुईं इन सितारों की फिल्में; सिर्फ ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार

Sun, 20 Sep 2026 06:12 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 20 Sep 2026 06:12 AM IST
सार

Movies With Lowest Opening This Year: फिल्म 'दायरा' और 'वाइब' 18 सितंबर को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर काफी फीकी शुरुआत की। जानिए इन फिल्मों के अलावा इस साल की कमजोर शुरुआत पाने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे मेंं। 

विज्ञापन
From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
इस साल की सबसे धीमी शुरुआत वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत की, जो लाखों में ही ढेर हो गई। हालांकि इस साल ये अकेली फिल्म नहीं थी, जिसके लिए शुरुआत काफी खराब रही हो। जानिए इन दोनों फिल्मों के अलावा इस साल और कौन सी फिल्में थीं, जिनकी शुरुआत सबसे कमजोर रही।  
विज्ञापन

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
भाभीजी घर पर हैं - फोटो : सोशल मीडिया
भाभी जी घर पर हैं
भाभीजीघर पर है शो से प्रेरित फिल्म 'भाभी जी घर पर हैं! फन ऑन द रन' 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शो की फैन फॉलोइंग के मुकाबले फिल्म को खास फायदा नहीं मिल पाया और इसकी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी फीकी रही। फिल्म ने पहले दिन महज 24 लाख की कमाई की थी। ये भारत में टोटल 1.45 का नेट कलेक्शन ही कर पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
‘भाई तेरा स्टार है' - फोटो : सोशल मीडिया
भाई तेरा स्टार है
राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए भी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही थी। पहले दिन इसने महज 30 लाख की कमाई की थी। वहीं फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1.12 करोड़ का रहा।
विज्ञापन

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' - फोटो : सोशल मीडिया
द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो  
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की सुपरहीरो फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो' 28 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म एक हिंदी पारिवारिक और बच्चों की एडवेंचर फिल्म है। ये फिल्म भी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 30 लाख की कमाई कर पाई थी। इसका टोटल नेट कलेक्शन 1.91 करोड़ पर थम गया। 

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
'गिन्नी वेड्स सनी 2' - फोटो : X
गिन्नी वेड्स सनी 2
बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' 24 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए भी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत फीकी रही और पहले दिन ये केवल 30 लाख की कमाई कर पाई। वहीं इसका टोटल कलेक्शन महज 1.58 करोड़ का रहा। 

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' - फोटो : सोशल मीडिया
बेबी डू डाई डू
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की शुरुआत भी थिएटर्स में काफी खराब रही। ये 3 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन महज 48 लाख की कमाई की थी। वहीं इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 7.45 करोड़ की नेट कमाई की। 

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
आखिरी सवाल - फोटो : एक्स
आखिरी सवाल
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बड़े एक्टर्स होने के बावजूद ये फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। पहले दिन इसने महज 48 लाख की कमाई की थी। वहीं इसका टोटल कलेक्शन 2.94 करोड़ पर थम गया। 

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
वध 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@imsanjaimishra
वध 2
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। लेकिन 'वध 2' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। पहले दिन इसने महज 60 लाख की कमाई की। वहीं, इस फिल्म ने भारत में टोटल 3.89 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
फिल्म बंदर - फोटो : X
बंदर
पॉपुलर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने महज 60 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन केवल 4.20 करोड़ का रहा। 

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
'हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस' - फोटो : इंस्टाग्राम
हैप्पी पटेल
इस साल रिलीज हुई आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म 'हैप्पी पटेल' में वीर दास लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को आमिर ने प्रोड्यूस करने के साथ ही इसमें कैमियो भी किया था पर वो इस फिल्म की नैया पार नहीं लगा पाए। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने मात्र 1.25 करोड़ रुपये ही कमाए थे।

एक दिन 
इसी तरह मई में रिलीज हुई आमिर के बेटे की डेब्यू फिल्म 'एक दिन' भी फ्लॉप रही थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 1.15 करोड़ का बिजनेस किया था।

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
दायरा - फोटो : सोशल मीडिया
दायरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत भी ठप रही। पहले दिन इसने महज एक करोड़ की कमाई की।

From Hanuman Ansh To Daayra These Are 10 Films With The Lowest Box Office Opening In 2026
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
हनुमान अंश
7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही थी। फिल्म ने पहले दिन महज 10 लाख की कमाई की थी। लेकिन खराब शुरुआत के बावजूद फिल्म के कमबैक ने सबको हैरान करके रख दिया।

चौथे हफ्ते के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डॉमिनेट करना शुरू किया और बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिलहाल फिल्म ने रिलीज के 44 दिन होने के बाद भारत में टोटल नेट 253 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed