{"_id":"68ad6cd59a96bdbbba0c4634","slug":"video-ganpati-bappa-will-be-seated-in-the-pandal-on-27th-august-in-shahjahanpur-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi: शाहजहांपुर के महाराजा की आमद... 27 अगस्त को पंडाल में विराजेंगे गणपति बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganesh Chaturthi: शाहजहांपुर के महाराजा की आमद... 27 अगस्त को पंडाल में विराजेंगे गणपति बप्पा
शाहजहांपुर में गणेश चतुर्थी पर घरों से लेकर पंडालों तक में गणपति स्थापना की जाएगी। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से शाहजहांपुर के महाराजा की स्थापना 27 अगस्त को लाला रामचरन धर्मशाला में विधि-विधान से की जाएगी। गणपति की मूर्ति को महाराष्ट्र से मंगाया गया है, जो पांच दिन के सफर के बाद यहां पहुंच गई है।
नौ दिन चलने वाले गणेश उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पंडालों के साथ ही घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। पूजा-अर्चना के साथ ही भोग लगाए जाएंगे। इसके बाद मूर्तियों का विसर्जन शोभायात्रा निकालकर होता है। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से महाराष्ट्र से मूर्ति को मंगाया गया है।
संयोजक नीरज वाजपेयी ने बताया कि 27 अगस्त की शाम छह बजे मूर्ति की स्थापना की जाएगी। 30 अगस्त की शाम चार बजे सुंदरकांड पाठ, तीन सितंबर को सुबह दस बजे हवन पूजन होगा। दोपहर 12 बजे से भंडारा का आयोजन होगा। चार सितंबर की शाम चार बजे विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। ये धर्मशाला से शुरू होकर सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा मोड़, मोती चौक, चारखंभा होते हुए गर्रा घाट पर विसर्जित होगी। इस बीच श्रद्धालु भक्ति से ओतप्रोत नजर आते हैं।
इसी तरह चौक के महाराजा की स्थापना क्षत्रिय धर्मशाला में होगी। इसी तरह मठिया के महाराजा भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना भी होगी। आयोजन को लेकर तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।