{"_id":"6afb04a6bffab29281022e10","slug":"video-congress-rally-to-be-held-on-november-20-target-is-to-gather-5000-people-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"20 नवंबर को होगी कांग्रेस की रैली...पांच हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 नवंबर को होगी कांग्रेस की रैली...पांच हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य
शाहजहांपुर। कांग्रेस की ओर से आगामी 20 नवंबर को रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में पांच हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी तैयारियों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई।
सोमवार को टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस की मजबूती को देखते हुए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने यहां विशाल रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह सबसे पहले बरेली मंडल के जिला और शहर अध्यक्षों सहित मंडल के पदाधिकारियों की बैठक होगी। दोपहर में रैली तिलहर विधानसभा क्षेत्र में होगी। इसके बाद वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर फुरकान अहमद कुरैशी, रफी उल हसन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।