{"_id":"6a1c00ac2b35bab4420f7cf5","slug":"video-bed-entrance-exam-held-in-shahjahanpur-amidst-tight-security-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"B.ed Entrance Exam: शाहजहांपुर में कड़ी निगरानी के बीच हुई परीक्षा, परीक्षार्थी बोले- आसान आया प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B.ed Entrance Exam: शाहजहांपुर में कड़ी निगरानी के बीच हुई परीक्षा, परीक्षार्थी बोले- आसान आया प्रश्न पत्र
शाहजहांपुर में बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। अफसर भी लगातार भ्रमण करते रहे। परीक्षार्थी बोले-प्रश्न पत्र काफी आसान आया था। सुबह नौ बजे से प्रथम पाली में जीएफ कॉलेज, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, स्वामी धर्मानंद कॉलेज, जीआईसी और आर्य महिला डिग्री कॉलेज में परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा के एक घंटे पहले ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। 12 बजे परीक्षा समाप्त हुई। इस दौरान अभ्यर्थी काफी खुश नजर आए। अधिकतर ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी आसान आया था। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी वर्तमान पर आधारित ही आए थे। इसलिए उनका रिजल्ट बेहतर आएगा। दूसरी ओर परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी निगरानी बनाए रहे। अधिकारियों ने भी केंद्रों का जायजा लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।