{"_id":"689c588062d80e9b3f080947","slug":"video-saharanpur-bharatiya-kisan-union-workers-took-out-a-tractor-tricolor-march-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:48 PM IST
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। सहारनपुर रोड से युवा विंग के जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में यात्रा शुरू होकर कस्बे के विभिन्न रास्तों से होते हुए फतेहपुर डाक बंगले पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता लगातार भारत माता की जय और देश के शहीद अमर रहे आदि नारे लगाकर माहौल को जोशीला बना रहे थे। फतेहपुर डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन थाना अध्यक्ष सचिन पूनिया को सौंपा। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सुमित कांबोज, सोविंदर कांबोज, फरमान, बिलाल अंसारी, मोनू मलिक, मुकेश कंबोज आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।