जिले में नौ दिन से स्थापित देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर भक्त नाचते गाते दिखे। जमकर अबीर गुलाल उड़ा और प्रतिमाओं का हूं विसर्जन किया गया।
हरचंदपुर में सई नदी में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से किया मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
गंगागंज से करीब तीन किलोमीटर दूर आस्तिक बाबा मंदिर के पास सई नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और कस्बों से सैकड़ों श्रद्धालु जयकारों के साथ प्रतिमाएं लेकर पहुंच रहे हैं।विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मौके पर सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार शिव शंकर सिंह, लेखपाल मज़हबी बानो समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
सई नदी के किनारे बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क है। अधिकारियों का प्रयास है कि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए। शाम पांच बजे तक 74 प्रतिमाओं का विसर्जन सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे तक छोटी-बड़ी कुल 74 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। अभी विसर्जन का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।