{"_id":"6ae5cf1abc28c235570a193f","slug":"video-video-rashhataraya-ekata-thavasa-para-palsa-na-nakal-maraca-hatha-masalma-samathaya-ka-lga-na-lya-hasasa-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने निकाला मार्च, हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने निकाला मार्च, हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लिया हिस्सा
खीरों (रायबरेली)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को खीरों पुलिस की ओर से एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए मार्च निकाला गया। शाम चार बजे इंचार्ज थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुंदेला व बीडीओ खीरों देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर से शुरू हुआ मार्च शास्त्री नगर होते हुए खीरों कस्बे से गुजरा और वापस थाने पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में बच्चों, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान लोगों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। शाम पांच बजे थाना परिसर में एलसीडी स्क्रीन लगाकर लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस से संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनका जीवन हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।