{"_id":"6a9d007b57ddc96f7e041df6","slug":"video-rayabral-ma-thaha-mataka-faugdha-paratayagata-ma-shavama-ka-tama-na-mara-bja-parava-vathhayaka-bha-hae-shamal-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शिवम की टीम ने मारी बाजी, पूर्व विधायक भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शिवम की टीम ने मारी बाजी, पूर्व विधायक भी हुए शामिल
रायबरेली में खीरों ब्लाक के मथुरा खेड़ा स्थित श्री तालेश्वर मंदिर मैदान में दही मटकी विखंडन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मथुरा खीरों गांव के शिवम वर्मा के नेतृत्व वाली युवा टीम ने करीब 20 फीट ऊंचाई पर बंधी मटकी को फोड़कर जीत दर्ज की। मटकी फूटते ही मौजूद भक्तजनों ने जमकर जश्न मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से गांव में आपसी भेदभाव दूर होता है और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का काम करते हैं।
इससे पहले विभिन्न चार पहिया वाहनों में सवार भगवान राम, कृष्ण सहित करीब तीन दर्जन झांकियां मंदिर परिसर से निकाली गईं। झांकियां मथुरा खेड़ा, छत्ता का पुरवा, फिरोजाबाद और बलभद्र खेड़ा होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचीं। इसके बाद दही मटकी विखंडन प्रतियोगिता हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।