{"_id":"6aba23d180ed1ce39f0b2917","slug":"video-rayabral-ma-sapa-ka-canava-hamavaraka-ka-takata-ka-sayasata-ma-thakhaga-parabhava-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में सपा के चुनावी होमवर्क की ताकत का सियासत में दिखेगा प्रभाव!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सपा के चुनावी होमवर्क की ताकत का सियासत में दिखेगा प्रभाव!
रायबरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार से ही विधानसभा चुनाव के समर का एलान कर दिया। कारण दौरे में सपा ने अपनी चुनावी ताकत का अहसास करा दिया। भीड़ मैनेजमेंट में सपा अब तक सबसे भारी रही है। भीड़ चुनावी रोड शो जैसी दिखी। ऐसे में सपा हाईकमान की रणनीति अपने मकसद में कामयाब रही।
बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव के पीडीए रथयात्रा ने रायबरेली की सियासी गलियों में सपा की ताकत की चर्चा को तेज कर दिया। सपा जिस तरह से विधानसभा चुनाव का होमवर्क कर रही है, उसने विपक्षी दलों को भी सोच में डाल दिया है। भले ही इस बात को कोई स्वीकार न कर रहा हो, लेकिन भीतर खलबली शुरू हो गई है। भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुरुवा सीमा से बछरावां तक केवल भीड़ और लाल टोपी पहने सपा कार्यकर्ता। जोश ऐसा कि जैसे चुनावी समर जीत लिया हो। अखिलेश भी पार्टी के इस होमवर्क को देखकर गदगद नजर आए। उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ उनकी आंखों के सामने थी। ऐसा प्रयोग था, जो सफल होता दिखा। किसी तरह से यह रथ यात्रा जनसभा के अनुरूप नहीं लग रही थी, बल्कि चुनावी रोड शो का ट्रेलर जैसा दिखा। रायबरेली के सियासी मैदान में राजनीति के खिलाड़ियों के कार्ड हमेशा बंद रहते हैं। इससे ताकत का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। सपा की जिला कार्यकारिणी भी कभी भी किसी भी चुनाव में उस रौ में नहीं आई, जिससे उसकी पकड़ का अंदाजा लग सके। बृहस्पतिवार को सपा की जिला कार्यकारिणी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शायद यही कारण रहा कि भीड़ थामे नहीं थम नहीं रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।