{"_id":"6a6212a430c5de33de0ed854","slug":"video-rayabral-isa-sarakara-na-chhatara-yavao-mahalo-kasana-oura-majathara-ka-bhavashhaya-ka-satha-khalvaugdha-kaya-ha-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: इस सरकार ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: इस सरकार ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
दमनकारी नीति पर काम कर रही भाजपा सरकार
समाजवादी पार्टी की पीडीए जनपंचायत में गरजे प्रदेश अध्यक्ष
समीक्षा बैठक में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से किया गया संवाद
रायबरेली: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीति पर काम कर रही है। इस सरकार ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। रोजी-रोजगार के अवसर समाप्त किए हैं। विपक्ष की जनहित की आवाज को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। इससे हर वर्ग परेशान एवं निराश है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को सलोन में आयोजित बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा बैठक के बाद पीडीए जनपंचायत में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा के बूथ प्रभारियों एवं बूथ कमेटी के सदस्यों, बीएलए, सेक्टर प्रभारियों, जोन प्रभारियों, पीडीए कमेटी के सदस्यों/संयोजकों, ब्लॉक कमेटियों, विधानसभा क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथों पर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताएं। अखिलेश यादव की सरकार में हुए कार्यों को बताएं। मतदाता सूची का सघन परीक्षण करा लें, ताकि डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित कर उन्हें डिलीट करवाया जा सके। बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव, सुरेश निर्मल, पुत्तन सिंह यादव, मो. अशफाक, मो. सरफराज, डाॅ. सऊद, राम किशोर, लवकुश मौर्य ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर आदर्श यादव, अशरफ मेवाती, ज्ञानप्रकाश पासी, लालजी पटेल, भूपेंद्र सिंह, मोहसिन, शशिकांत शर्मा, मुनेश्वर पासी, राजेश मौर्य, हसीन अहमद, मेहरबान सिंह, अरशद खान, श्रवण चौधरी, मो. मुशीर, अरुण प्रताप यादव, जगतपाल यादव, प्रदीप तिवारी, मो. सलीम, मो. फहीम, डाॅ. एमआई जावेद, राजीव गौतम, सत्तेश गौतम, राम अचल यादव, डाॅ. रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।